मोरवा में हुए गोली कांड के आरोपी को पकड़ने में लगी पुलिस, जगह-जगह दे रही दबिश,घटना के बाद विपक्षी दलों ने बनाया मुद्दा, सिंगरौली से लेकर प्रदेश तक की राजनीति गरमाई
जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश से ब्यूरो चीफ विवेक पाण्डेय की खास रिपोर्ट
सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई गोली कांड का मामला धीरे धीरे तूल पकड़ने लगा है। एक और जहां स्थानीय लोगों समेत प्रबुद्ध जनों ने इस प्रकार की घटना निंदा की है तो वहीं आरोपी विवेक वैश्य की गिरफ्तारी के लिए कांग्रेस प्रशासन पर दबाव बना रही है। चुनावी सरगर्मियों के बीच विपक्षी दलों को बैठे-बैठे मुद्दा मिल गया। इलाज कराने जा रहे युवक के पास कल देर रात ही कांग्रेसी पहुंचकर जानकारी लेते दिखे, तो वही सुबह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पीड़ित युवक से मुलाकात कर उसका कुशल से जाना। इसके बाद सभी ने थाने पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। सत्ताधारी नेता के पुत्र द्वारा इस घटना को अंजाम देने के आरोप के बाद जिला समेत पूरे प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।
आदिवासी युवक पर गोली चलने को लेकर विपक्षी दल सरकार को घेरने में लगे हैं। कल हुए इस घटनाक्रम के बाद देर रात से ही मोरवा पहुंचे पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी स्वयं इस मामले की जांच कर रहे है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सायबर सेल एवं अन्य तकनीकी जानकारी की सहारा लिया जा रहा है। ज्ञात हो कि शुक्रवार की सायं बूढ़ी माई रोड में मामूली विवाद को चली गोली सूर्य प्रकाश खैरवार पिता दरोगाराम खैरवार उम्र 34 वर्ष को लग गई थी। उसे दाहिने हाथ में गोली लगी जिससे वह गभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु केन्द्रीय चिकित्सालय ले जाया गया। हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर वैढ़न ले जाया गया जहां के बाद उसका इलाज एक निजी अस्पताल में हो रहा है। फरियादी सूर्य प्रकाश ने पुलिस को तहरीर दी है कि वह अपने घर से सब्जी एवं किराना का सामान लेने जा रहा था रास्ते में भाई आदित्य खैरवार एवं राहुल खैरवार से दीपक पनिका वाद विवाद कर रहे थे। तब उसने जाकर बीच बचाव करने की कोशिश की। उसी समय अचानक गोली चली जो उसके दाहिने हाथ में लगी। तब उसने विवाद के स्थान पर खड़ी कार के तरफ देखा तो विवेक वैश्य अपने कार में बैठा था तथा अपने हाथ में छोटी बंदुक नुमा कुछ लिया था जो घटना के बाद वहाँ से भाग निकला। उसी समय किसी ने विवेक के कार का सीसा भी तोड़ दिया था। उसके बाद घायल सूर्य प्रकारश लालचन्द के साथ एनसीएल अस्पताल सिंगरौली में जाकर इलाज कराया। जहॉ से डाक्टरो ने रेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने विवेक वैश्य समेत 2 अन्य के विरूद्व धारा 307, आईपीसी 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वही पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर अलग अलग स्थानो के लिए रवाना किया गया है। पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी आरोपी कि गिरफ्तारी के लिए मोरवा थाना में बैठकर मानीटरिंग कर रहे है। वही विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी ने घायल के परिजनो के साथ मोरवा थाना पहुंचकर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग की है। इस मुद्दे पर कुछ लोगो का बताना है कि घटना के बाद विवेक ने मोरवा थाना में आकर पुलिस को अपने साथ हुई मारपीट होने की जानकारी दी थी तथा ढाई घंटे तक थाने में रहने के बाद गिरफ्तारी की डर से फरार हो गया।
इनका कहना है
दो लोग आपस में विवाद कर रहे थे उसी समय आरोपी विवेक ने गोली चला दी जिसमें फरियादी सूर्य प्रकाश खैरवार के दाहिने हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। जिसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्व धारा 307, 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरियादी अदिवासी होने से आरोपी के विरूद्व एससी, एसटी की धाराए बढ़ा दी गई है।
शिव कुमार वर्मा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक